Wednesday, October 21st, 2026

मन की बात कार्यक्रम को लेकर बोले राहुल गांधी- नौकरी, किसान के मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

नई दिल्ली
मन की बात कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हिम्मत है को किसानों की बात, जॉब की बात करके दिखाओ। आपको बता दें कि कांग्रेस, केंद्र सरकार को किसानों, महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों के लिए पिछले कुछ दिनों से घेरती आई है।

शनिवार को भी राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'क्या कोई ऐसी जगह है जहां रोजमर्रा की जरूरत का सामान मिलता हो और वहां जाकर आपको ऐसा न लगे कि सरकार आपको लूट रही है।?' गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने पीएम की कुर्सी संभालने के बाद आम जनता से संवाद करने के लिए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उनके इस प्रोग्राम को जनता का भारी समर्थन मिला था। पीएम मोदी प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे से रेडियो और टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता से बातचीत करते हैं।

चूंकि आज रविवार है इसलिए अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि आज प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में पीएम कोरोना वायरस, किसानों और बच्चों की परीक्षाओं के संबंध में चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय